Daily Update Current AffairS

Welcome to Daily Update Current AffairS, General Knowledge, Current Affairs for Banking,UPSC/IAS Preparation; General Studies for all competitive examinations and for general readers, News

Articles by "April 2020"

करंट अफेयर्स 06मई 2020Current AffairS 06 MAY 2020

• वह राज्य सरकार जिसने 04 मई 2020 को ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों के लिये रोज़गार उत्पन्न करने के उद्देश्य से तीन श्रम गहन कार्यक्रमों की शुरुआत की- झारखंड

• जम्मू-कश्मीर के जितने फोटो पत्रकारों को पिछले साल अगस्त में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने के बाद क्षेत्र में जारी बंद के दौरान सराहनीय काम करने हेतु पुलित्जर पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है- तीन

• भारतीय नौसेना ने विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए जिस ऑपरेशन को लॉन्च किया है- समुद्र सेतु

• विश्व अस्थमा दिवस जिस दिन मनाया जाता है- मई महीने के पहले मंगलवार को

• जिस आईआईटी के प्रोफेसर सौरभ लोढ़ा को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा स्थापित नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी 2020 में युवा कैरियर पुरस्कार प्रदान किया गया- आईआईटी बॉम्बे

• अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighter Day) जिस दिन मनाया जाता है-4 मई

• वह राज्य सरकार जिसने हाल ही में एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में लॉकडाउन को 29 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है- तेलंगाना

• रूस ने सोवियत सैनिकों के स्मारक और कब्रों समेत कई यादों को संरक्षित रखने हेतु जिस देश के शीर्ष नेता को द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक पदक से सम्मानित किया है- उत्तर कोरिया

• सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में जितने लोग बेरोज़गार हो गए-12.2 करोड़

• हाल ही में ‘विज्ञान और इंजीनियरी अनुसंधान बोर्ड’ ने COVID-19 महामारी को नियंत्रित करने हेतु इसके ‘गणितीय मॉडल और अभिकलनात्मक पहलुओं’ के अध्ययन के लिये जिस योजना के तहत 11 परियोजनाओं की मंज़ूरी दी है- मैट्रिक्स योजना


#SSC,#CGPSC #UPSC, #Banking, #Railway परीाक्षओं के लिए सहायक होगी, अन्य सरकारी नौकरी की प्रवेश परीक्षाओं में आयोजित सामान्य जागरूकता अनुभाग में मदद करेगा।

🌻Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिएगा।

करंट अफेयर्स 27 अप्रैल से 02मई 2020 तक
Current AffairS 27 april to 02 may 2020


• हाल ही में जिस बैंक ने ‘अमेजन एलेक्सा’ और ‘गूगल असिस्टेंट’ पर अपनी वॉयस बैंकिंग (बोल कर निर्देश देने) सेवा शुरू की है- आईसीआईसीआई बैंक

• संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थाई प्रतिनिधि हाल ही में जिसे नियुक्त किया गया है- टीएस तिरुमूर्ति

• हाल ही में जिस राज्य ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 18 लाख से अधिक अकुशल कामगारों को रोजगार मुहैया कराकर राज्यों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है- छत्तीसगढ़

• कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) को अब आधिकारिक तौर पर जिस मंत्रालय के अधीन लाया गया है- जल शक्ति मंत्रालय

• वह मशहूर बैंकर जिसने हाल ही में भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की- सुरेश एन पटेल

• हाल ही में जिस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के शोधकर्त्ताओं ने भारत में COVID-19 के प्रसार की भविष्यवाणी करने के लिये एक वेब-आधारित डैशबोर्ड ‘प्रकृति’ विकसित किया है- आईआईटी दिल्ली

• राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (NTPC) ने लेह और जिस शहर के लिये 10 हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित इलेक्ट्रिक बसों और 10 हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित इलेक्ट्रिक कारों के लिये वैश्विक अभिरुचि पत्र आमंत्रित किये हैं- नई दिल्ली

• हाल ही में जिस देश ने कोरोनावायरस महामारी लॉकडाउन के कारण संकट का सामना कर रहे छोटे कारोबारियों की मदद के लिये ‘बाउंस बैक लोन स्कीम’ की शुरूआत की है- ब्रिटेन

• पंजाब सरकार ने कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन और कर्फ्यू को जितने सप्ताह तक आगे बढ़ाने का फैसला किया है- दो सप्ताह

• बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया. उनका निक नेम यह था- चिंटू

• हाल ही में जिस संस्था द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, COVID-19 के कारण वर्तमान में विश्व की आधी श्रमिक आबादी के लिये अपनी आजीविका खोने का खतरा बन गया है- अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन

• बजट पारदर्शिता और जवाबदेही (budget transparency and accountability) में भारत को जितने स्थान पर रखा गया है-53

• हाल ही में जिस राज्य ने डीजल, पेट्रोल और मोटर स्पिरिट के लिए कोविड-19 उपकर (Cess) लगाने की योजना शुरू की है- नागालैंड

• एशियाई खेल 1962 की स्वर्ण पदक विजेता टीम के कप्तान रहे भारत के जिस महान पूर्व फुटबॉलर का हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया- चुन्नी गोस्वामी

• हाल ही में जिस देश को 2021 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी दी गयी- सर्बिया

• अमेरिका ने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए 'यूएस एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डेवलपमेंट' के ज़रिए जिस देश को और 23 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है- भारत

• हाल ही में जिस देश ने लेबनानी समूह हिज़बुल्लाह की सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाकर इसे आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है- जर्मनी

• वह राज्य सरकार जिसने कार और जीप जैसे सरकारी वाहनों की खरीद पर सालभर के लिए बैन लगाया- हरियाणा

• अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (International Labour Day) जिस दिन मनाया जाता है-01 मई

• हाल ही में किये गए अध्ययन के अनुसार, जिस नदी पर चीन द्वारा बनाए गए बांधों के कारण अनुप्रवाह देशों में सूखे की स्थिति देखी गई- मेकांग नदी

• केंद्र सरकार ने बंदरगाहों पर काम करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण होने से मौत होने पर उनके परिजनों को जितने लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है-50 लाख रुपए

• हाल ही में जिस देश के ‘सदर्न ट्रांज़िशनल काउंसिल’ (Southern Transitional Council) अलगाववादी समूह ने घोषणा की है कि वह अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में स्व-शासन स्थापित करेगा- यमन

• केंद्र सरकार ने औद्योगिक विवाद अधिनियम के प्रावधानों के तहत बैंकिंग उद्योग को जिस तारीख अवधि तक के लिये सार्वजनिक उपयोगिता सेवा घोषित किया है-21 अक्टूबर

• अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस जिस दिन मनाया जाता है-29 अप्रैल

• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने ‘जीवन शक्ति योजना’ नामक एक नई योजना लांच की है- मध्य प्रदेश

• बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का हाल ही में निधन हो गया. वे जिस बीमारी से पीड़ित थे- न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर

• हाल ही में जिस देश ने पुरुषों की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2021 की मेजबानी गंवा दी- भारत

• केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए त्वरित परीक्षण किट का भारत में ही जिस महीने के अंत तक निर्माण शुरु हो जाएगा- मई 2020

• मूडीज़ इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2020 के लिए भारत के आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर जितने फीसदी कर दिया है-0.2 फीसदी

• एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बताया है कि उसने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए जिस देश को लगभग 11,370 करोड़ रुपये ऋण देने को मंज़ूरी दे दी है- भारत

• सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देशों की सूची में भारत जितने स्थान पर पहुंच गया है- तीसरा

• कोविड-19 के कारण जिस देश में 27 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाले प्रमुख बहुपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास पिच ब्लैक 2020 को रद्द कर दिया गया है- ऑस्ट्रेलिया

• अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हल ही में जिसको आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में अमेरिका का अगला दूत नियुक्त किया है- मनीषा सिंह

• इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने अपने 2020-21 के आर्थिक विकास के अनुमान को 3.6 फीसदी से घटाकर जितने फीसदी कर दिया है-1.9 फीसदी

• हाल ही में जिस देश ने बांग्लादेश को कोरोना वायरस महामारी से निपटने में मदद करते हुए मलेरिया रोधी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की एक लाख गोलियां और 50,000 सर्जिकल दस्ताने दिये है- भारत

• असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोरोना वायरस महामारी को कवर कर रहे पत्रकारों को जितने लाख रुपये का जीवन बीमा कराने का घोषणा किया है-50 लाख रुपये

• पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अनुशासनात्मक समिति ने भ्रष्टाचार के आरोप में बल्लेबाज़ उमर अकमल के क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलने पर जितने साल का प्रतिबंध लगा दिया है-3 साल

• हाल ही में जिस देश के मानवाधिकार आयोग ने बताया कि नाबालिग रहते हुए अपराध करने वालों को अब मौत की सज़ा नहीं दी जाएगी- सऊदी अरब

• भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने म्युचुअल फंड के लिए जितने करोड़ रूपये की विशेष नकदी सुविधा की घोषणा की है-50,000 करोड़ रूपये

• हाल जिस राज्य सरकार ने घोषणा किया कि कोविड-19 से मौत होने पर पत्रकार के परिवार को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देगी- ओडिशा

• हाल ही में, जिस राज्य के कुछ ज़िलों में क्लासिकल स्वाइन बुखार (Classical Swine Fever) के कारण एक सप्ताह के भीतर 1300 से अधिक सूअरों की मृत्यु हुई है- असम

• प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को जिस राज्य में ‘खोंगजोम दिवस’ मनाया जाता है- मणिपुर

• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने COVID-19 महामारी का मुकाबला करने के लिये ‘आप्तमित्र’  (Apthamitra) हेल्पलाइन और मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की है- कर्नाटक

• बिहार, त्रिपुरा और जिस राज्य के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का 77 साल की आयु में निधन हो गया- पश्चिम बंगाल

• वह राज्य सरकार जिसने खांसी, जुकाम और बुखार के लिए ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) दवाएं खरीदने वाले लोगों पर नज़र रखने के लिए मोबाइल ऐप ‘कोविड फार्मा’ लॉन्च की- आंध्र प्रदेश

• राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जिस सचिव को हाल ही में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया- संजय कोठारी

• विश्व बौद्धिक संपदा दिवस जिस दिन मनाया जाता है-26 अप्रैल

• जिस देश की नौसेना ने 25 अप्रैल 2020 को उत्तरी अरब सागर में पोत-रोधी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया- पाकिस्तान

• विश्व मलेरिया दिवस जिस दिन मनाया जाता है-25 अप्रैल

• हाल ही में जिस संस्था द्वारा जारी ‘अप्रैल कमोडिटी मार्केट्स आउटलुक’ के अनुसार, COVID-19 के कारण वर्ष 2020 में लगभग सभी कमोडिटीज़ के मूल्य में कमी आने का अनुमान है- विश्व बैंक


• हाल ही में जिस देश ने पुरुषों की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2021 की मेजबानी गंवा दी- भारत


#SSC,#CGPSC #UPSC, #Banking, #Railway परीाक्षओं के लिए सहायक होगी, अन्य सरकारी नौकरी की प्रवेश परीक्षाओं में आयोजित सामान्य जागरूकता अनुभाग में मदद करेगा।

🌻Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिएगा।


Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget